Ad

Inflation news

अत्यधिक गर्मी होने से बाजार में फलों की उपलब्धता में आएगी कमी

अत्यधिक गर्मी होने से बाजार में फलों की उपलब्धता में आएगी कमी

आजकल गर्मी बढ़ने की वजह से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में फलों एवं सब्जियों के उत्पादन में 10 से 30% फीसद तक की कमी देखने को मिलेगी। जैसे-जैसे गर्मी पास आ रही है। भारत में सब्जियों और फलों के उत्पादन का संकट बढ़ता दिख रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी दिनों में फल एवं सब्जियों के भाव सातवें आसमान पर हैं। इसका यह कारण है, कि वक्त से पूर्व गर्मी में बढ़ोत्तरी होने से फलों और सब्जियों के उत्पादन में करीब 30% प्रतिशत तक की गिरावट हो सकती है। नतीजतन इसका प्रभाव फलों के राजा आम पर वर्तमान से ही पड़ना शुरू हो गया है। किसानों के अनुसार, इस बार आम की बौर एवं फलों में काफी गिरावट देखने को मिली है। साथ ही, तापमान में अधिक वृद्धि होने की वजह से नींबू, तरबूज, केले, काजू और लीची की फसल भी प्रभावित हुई है।

(IIHR) के डायरेक्टर एसके सिंह ने इस विषय पर क्या कहा है

बेंगलुरु के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चर रिसर्च (IIHR) के डायरेक्टर एसके सिंह के अनुसार, गर्मी में अचानक वृद्धि की वजह से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में फलों एवं सब्जियों के उत्पादन में 10 से 30% तक की कमी हो सकती है। इसकी वजह समय से पहले गर्मी का होना है। इसकी वजह से आम, लीची, केले, अवाकाडो, कीनू, और संतरे की फसल प्रभावित हुई है। फरवरी माह का औसत तापमान भारत में 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा था जो कि एक रिकॉर्ड है।

आपूर्ति में गिरावट आने की संभावना है

मौसम विभाग के जरिए मार्च से मई माह के मध्य भारत के नार्थ वेस्ट क्षेत्रों में गर्म हवा चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, गर्मी में वृद्धि होने की वजह से सब्जियां वक्त से पूर्व पक रही हैं। इसी कारण से सब्जियों की आपूर्ति आवश्यकता से अधिक हो सकती है। लेकिन, कुछ समयोपरांत इसमें गिरावट भी हो सकती है। साथ ही, इसकी आपूर्ति में कमी आने से सब्जियों के भाव में वृद्धि देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें:
युवक की किस्मत बदली सब्जियों की खेती ने, कमाया बेहद मुनाफा

भारत में अधिक आबादी होने से फलों व सब्जियों की होगी किल्लत

जैसा सा कि हम सब भली भाँति जानते हैं, कि भारत एक बड़ी आबादी वाला देश है। इसलिए यहां खाद्यान आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें काफी सजग और जागरूक रहती हैं। इसके साथ ही भारत एक कृषि प्रधान देश भी है। उपरोक्त में सब्जिओं और फलों के विषय में जैसा वर्णन किया गया है। उसका एक कारण यहां की घनी आबादी भी है। यदि अनाज और बागवानी फसलों में कमी आती है, तो इसका प्रत्यक्ष रूप से इसका असर आम जनता पर पड़ता है।
इस राज्य में सरकार का महंगाई पर वार, लोगों को घर पर ही उपलब्ध करा रही आटा और गेंहू

इस राज्य में सरकार का महंगाई पर वार, लोगों को घर पर ही उपलब्ध करा रही आटा और गेंहू

पंजाब की जनता को वर्तमान में बारिश में गेहूं एवं आटा खरीदने के लिए कतारों में खड़ा होकर अपनी बारी का प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। बतादें, कि उनके घर पर आटा एवं गेहूं पहुंच जाएगा। पंजाब की जनता के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। राज्य के लोगों को शीघ्र ही महंगाई से राहत मिलने वाली है। इसके लिए सरकार ने पूरी योजना बना ली है। साथ ही, उसके ऊपर कैबिनेट की मुहर भी लग चुकी है। अब पंजाब में पैकेटबंद आटा एवं गेहूं की होम डिलीवरी होगी। विशेष बात यह है, कि पैकेटबंद आटा और गेहूं की होम डिलीवरी का कार्य फेयर प्राइस शॉप के माध्यम से किया जाएगा। कहा जा रहा है, कि गेहूं और आटे के निरंतर बढ़ते दामों पर रोक लगाने के लिए पंजाब सरकार ने यह निर्णय लिया है।

सरकार के फैसले से पंजाब की आवाम खुश

जानकारी के अनुसार, शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की एक बैठक बुलाई गई थी, जिसके अंतर्गत आटा और गेहूं की होम डिलीवरी को लेकर निर्णय लिया गया। फैसले में कहा गया है, कि पैकेटबंद आटे की होम डिलीवरी वजन करने के उपरांत की जाएगी। साथ ही, लाभार्थियों के कहने पर खुले गेहूं की डिलीवरी होगी। साथ ही, सरकार के इस निर्णय से पंजाब की आम जनता काफी प्रशन्न है।

ये भी पढ़ें:
सरकार आटा सस्ता करने की पहल कर रही है, अब तक 8 प्रदेशों में इतने लाख मीट्रिक टन बिका गेंहू

गेहूं और आटा की घर तक पहुँचाने की कवायद

आपकी जानकारी के लिए बतादें कि, पंजाब में पिछले कई दिनों से बरसात हो रही है। इससे गांव से लेकर शहरों में तक जलभराव देखने को मिल रहा है। ऐसी स्थिति में आटा और गेहूं खरीदने के लिए लोगों को लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। जिसके चलते लोगों की समस्या बढ़ गई है। यही कारण है, कि परेशानी से लोगों को सहूलियत प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार ने गेहूं और आटे की होम डिलीवरी का निर्णय लिया है।

जनता में महंगाई से त्राहिमाम

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि मानसून की दस्तक के साथ भारत में महंगाई बढ़ गई है। परवल, खीरा, टमाटर, करेला, भिंडी और लौकी समेत सभी सब्जियां महंगी हो गई हैं। इसके अतिरिक्त मसाले भी काफी महंगे हो गए हैं। विशेष बात यह है, कि चावल के साथ- साथ आटा और गेहूं की कीमतों में भी उछाल दर्ज की गई है। इससे आम जनता के किचन का बजट डगमगा गया है। ऐसी स्थिति में पंजाब सरकार द्वारा खाद्य पदार्थों की होम डिलीवरी करने का लिया गया निर्णय एक बेहतरीन कदम है।